फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पीछे हटने लगी सरयू-राप्ती, कटान की गति बढ़ी

Sun, 26 Jul 2026 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
कम होने लगा सरयू का जलस्तर।
विज्ञापन
बरहज। 24 घंटे में सरयू 10 और राप्ती नदी के जलस्तर में 35 सेंटीमीटर की कमी दर्ज की गई है। नदियों के पीछे हटने के बाद मोहन सेतु के पास परसियां-विशुनपुर देवार और राप्ती नदी से घिरे भदिला प्रथम गांव के पश्चिमी छोर पर कटान तेज हो गई है।
विज्ञापन

बाढ़ का पानी सरयू पार परसियां-विशुनपुर देवार और मऊ जनपद के बिनटोलिया के पास पहुंच गया है। दिला प्रथम गांव राप्ती के पानी से घिर जाने से टापू बन गया है। पिछले दो दिन जलस्तर घटने से लोगों ने राहत महसूस की है, मगर समस्याएं बरकरार हैं।
परसियां-विशुनपुर देवार के रमाशंकर यादव, मंजनाथ यादव, संजय यादव, ओमप्रकाश यादव, शंकर यादव आदि का कहना है कि सरयू के उग्र होने पर बाढ़ का पानी कुछ मजरों में घरों तक पहुंच जाता है। इससे मुश्किलें बढ़ जाती हैं। बाढ़ आने पर नाव से जान जोखिम में डाल सफर करना मजबूरी हो जाता है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि नदी के पीछे हटने से कुछ हद तक राहत मिली है, मगर मोहन सेतु के पास हो रहे बेतहाशा कटान ने पशोपेश में डाल दे रहा है। रोजाना करीब दो से चार एकड़ कृषि भूमि नदी में विलीन हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें