फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरदार पटेल ने किया देश को जोड़ने का काम : मंत्री

Fri, 21 Nov 2025 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
सरदार पटेल जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित पदयात्रा के बाद जनसभा में उमडे़ लोग, फोटो : संवाद
विज्ञापन
देवरिया। सरदार पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा ने शहर के महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज से एकता पदयात्रा निकाली।
विज्ञापन

यह पदयात्रा कोतवाली रोड होकर जिलाधिकारी आवास होते हुए शहीद रामचंद्र विद्यार्थी स्मारक स्थल पहुंची। जहां जनसभा कर यात्रा का समापन किया गया। यात्रा के दौरान रास्ते में पड़ने वाले महान विभूतियों की प्रतिमाओं पर जलशक्ति मंत्री ने माल्यार्पण भी किया।
इस अवसर पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य सरदार पटेल द्वारा देश की अखंडता और राष्ट्रीय एकता के लिए किए गए कार्यों को याद करना और युवा पीढ़ी तक पहुंचाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आज सरदार पटेल के आदर्शों पर चल रहा है। जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कहा कि स्वतंत्र भारत की रियासतों के विलय और अखंड भारत के निर्माण में सरदार पटेल के ऐतिहासिक योगदान को देश हमेशा याद रखेगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें