फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सरदार पटेल ने देश हित को हमेशा आगे रखा

Sat, 15 Nov 2025 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
महुआडीह चौराहा पर आयोजित पैदल मार्च के समापन सभ में देश की एकता की शपथ दिलाते प्रांतीय कैबिनेट
विज्ञापन
देसही देवरिया। आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को साकार करने के अग्रदूत सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर मेरा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के देवरिया इकाई की ओर से शनिवार को सरदार यूनिटी मार्च का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने कहा कि सरकार पूरे देश को आत्मनिर्भर बनाने में लगी हुई है। बैतालपुर के सकरापार खुर्द गांव में आयोजित कार्यक्रम में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने दीप प्रज्ज्वलित कर 10 किलोमीटर लंबे पैदल मार्च का शुभारंभ किया। सूर्य प्रताप शाही के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ शुरू हुआ यूनिटी मार्च आयोजन स्थल से शुरू होकर कुर्मी टोला, बरपार, बेलवा माफी, धनौती, बरारी, बलटीकरा, सेखौना होते हुए महुआडीह चौराहा स्थित प्राथमिक विद्यालय पर आयोजित समापन सभा स्थल पर पहुंची।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने सरदार पटेल के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किया। कहा कि सरदार बल्लभ भाई पटेल ने हमेशा देश कि एकता और सम्मान को आगे रखा। उनके लिए प्रधानमंत्री का पद बड़ा नहीं था। गृहमंत्री का पद स्वेच्छा से ग्रहण किया।
नई पीढ़ी को सरदार पटेल से सीखने की जरूरत है। भाजपा गठबंधन ने सरदार पटेल का आगे बढ़कर सम्मान किया। कांग्रेस, सपा, बसपा ने देश और प्रदेश को धोखा दिया है। कृषि मंत्री ने कहा कि सरदार पटेल ने अपना पूरा जीवन राष्ट्र को समर्पित कर दिया। 562 रियासतों को एक कर उन्होंने अखंड भारत का निर्माण किया। कार्यक्रम को अपना दल एस के प्रदेश सचिव अरविंद सिंह पटेल जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, संजय सिंह, श्रीनिवास मणि त्रिपाठी, नवीन सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष क्रांति सिंह, वीरेंद्र कुमार यादव, प्रमुख प्रतिनिधि प्रभाकर राय, रामाशीष गुप्ता, जनार्दन कुशवाहा आदि ने भी संबोधित किया। संचालन शैलेश्वर पटेल ने किया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष विजय कुमार पांडेय, उमापति सिंह, रामदरश चौरसिया, नरेंद्र उपाध्याय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें