फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पक्के घाट से सटकर बहने लगी सरयू

Mon, 04 Aug 2025 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
बरहज में अ​धिकारियों के साथ तटबंधों का हाल जाते एडीएम वित्त एवं राजस्व
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बरहज। सरयू नदी के जलस्तर में एक बार फिर तेजी आई है। पिछले दो दिन से नदी के जलस्तर दो सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़त हो रही है। सोमवार को एडीएम वित्त एवं राजस्व ने अधिकारियों के साथ तटबंधों का जायजा लिया।
मातहतों को सुरक्षा इंतजाम करने के निर्देश दिए। गंगा नदी में आई बाढ़ के कारण सरयू में भी अचानक पानी उमड़ आया है। थाना घाट से करीब दो सौ मीटर दक्षिण बहने वाली नदी पक्के घाट से होकर बहने लगी है।
विज्ञापन

जलस्तर में निरंतर हो रही बढ़त के चलते नदी का पानी कटइलवा, कपरवार संगम तटबंध और िवनोबापुरी में नवीन तटबंध पर दबाव बनाने लगा है।
नदी का पानी परसियां-विशुनपुर देवार में खेतों की ओर बढ़ने लगा है, जबकि भदिला प्रथम में गांव में जाने वाले संपर्क मार्ग पर दबाव बना रहा है। दोपहर में एडीएम वित्त एवं राजस्व ने एई उपेंद्र प्रसाद के साथ नदी के जलस्तर का जायजा लेने के साथ तटंबधों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

एई उपेंद्र प्रसाद ने बताया कि नदी के जलस्तर में बढ़त दर्ज किया गया है। बाढ़ से निपटने के इंतजाम पूर्ण करा लिया गया है। मौके पर जेई विवेक कुमार, शुभम गुप्त आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें