भाटपाररानी। सोमवार की सुबह गोरखपुर से हटिया जा रही मौर्य एक्सप्रेस में एसआईबी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने चेकिंग अभियान के दौरान अंग्रेजी शराब की खेप बरामद किया। भाटपाररानी स्टेशन पर ट्रेन के कोच संख्या एस-1 से दो पिट्ठू बैग, दो हैंडबैग और चार झोलों में 282 बोतल शराब लावारिस हालत में मिली। एसआईबी के उपनिरीक्षक अबु फरहान गफ्फार ने बताया कि बरामद शराब को अग्रिम कार्रवाई के लिए रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट भटनी जंक्शन को सौंप दिया गया है। संवाद