फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सरयू के तेवर देख तटवर्ती गांवों से पलायन शुरू

Thu, 07 Aug 2025 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
बरहज थाना घाट पर जलस्तर बढ़ने से डूबी सीढि़यां  
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बरहज। सरयू नदी बृहस्पतिवार को खतरे के निशान 66.50 से 50 सेमी ऊपर 67.00 मीटर पर बहने लगी है। पिछले 24 घंटे में एक मीटर 20 सेमी की बढ़त दर्ज की गई है। सरयू थाना घाट स्थित पक्के घाट की सीढि़याें तक पहुंच गई है।
बाढ़ का पानी परसियां-विशुनपुर देवार के दो मोहल्लों तक पहुंच गया है। अचानक सरयू के उफनाने से तटवर्ती गांवों के लोग सहम गए हैं।
परसियां-विशुनपुर के लोग नदी के उग्र तेवर को देख मवेशियों और बच्चों-बुजुर्ग महिला-पुरुषों को सुरक्षित स्थान पर ले जाने लगे हैं।
सरयू पांच दिन से लगातार बढ़त बना रही है। बुधवार की रात से सरयू का पानी अचानक तेजी से बढ़ने लगा। 65.80 पर बहने वाली नदी 24 घंटे में 67.00 मीटर पर बहने लगी है।
विज्ञापन

सरयू में कटइलवा से कपरवार संगम तट, जबकि राप्ती में भी पानी बढ़ने बिनोवापुरी नवीन तटबंध पर दोनों नदियां दबाव बनाने लगी हैं। विशुनपुर देवार में जरलहवा, बरमहवां समेत अधिकतर मोहल्ले बाढ़ के पानी के जद में आ गए हैं। नदी खेतों के रास्ते परसियां देवार के अधिकतर मोहल्लों की ओर तेजी से बढ़ रही है।
परसियां देवार के शंकर यादव, छोटेलाल, संजय यादव, अशोक यादव आदि का कहना है कि पिछले 24 घंटे में जलस्तर में तेजी आई है। नदी इसी तरह बढ़त बनाती रही तो बाढ़ का पानी घरों में घुसने लगेगा।
बाढ़ चौकियों को किया गया अलर्ट, कंट्रोल रूम में कर्मचारी तैनात : सरयू नदी के उफनाने से राप्ती में भी बाढ़ आ गई है। पिछले 24 घंटे में नदी में अचानक सैलाब उमड़ आने से तटवर्ती गांवों के लोगों में खलबली मच गई है। लोग सुरक्षित स्थानों की तलाश में जुट गए हैं। बाढ़ से निपटने के लिए स्थापित बाढ़ चौकियों को अलर्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन

वहीं तहसील सभागार में स्थापित कंट्रोल रुम में कर्मचारी तैनात कर दिए गए हैं।
एसडीएम विपिन कुमार द्विवेदी ने बताया कि बाढ़ चौकियों को अलर्ट पर रखते हुए कंट्रोल रुम में कर्मचारियों की तैनाती बढ़ा दी गई है। नाव आदि का इंतजाम करा लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें