भागलपुर। सरयू नदी विकराल रूप दिखाने लगी है। बुधवार की शाम को जलस्तर खतरे के निशान से मात्र 15 सेमी नीचे रहा। इसी तरह जलस्तर में वृद्धि होती रही तो रात में नदी खतरे के निशान को पार कर सकती है।
केंद्रीय जल आयोग से मिली सूचना के अनुसार, मंगलवार को विभिन्न बैराजों से 3.5 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इसके अलावा उत्तराखंड और नेपाल में भारी बारिश हो रही है। नदी का पानी रिहाइशी इलाकों की ओर बढ़ रहा है। प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है।
मंगलवार की सुबह से शाम तक धीमी गति से बढ़ने वाली नदी में अचानक रात में तेजी आ गई। एक सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ाव होने लगा। केंद्रीय जल आयोग तुर्तीपार के अनुसार, बुधवार की शाम चार बजे नदी का जलस्तर मीटर हेड पर 63-95 मीटर रिकाॅर्ड किया गया।