फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सराफा संघ के पदाधिकारियों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

Tue, 03 Mar 2026 02:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
कसया के एक निजी होटल में सराफा संघ के पदाधिकारियों को सपथ दिलाते हाटा विधायक मोहन वर्मा।स्रोत-स
विज्ञापन
पडरौना। कसया के सपहा मार्ग स्थित एक होटल में कसया सराफा संघ का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। पदाधिकारियों को उनके पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि हाटा विधायक मोहन वर्मा ने कहा कि अनुशासित संगठन से ही समाज संरक्षित होता है। इसलिए अनुशासन बनाए रखते हुए संघ के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करें। ऐसे करने से संगठन के पदाधिकारियों के प्रति कार्यकर्ताओं का विश्वास बढ़ेगा, जिससे संगठन की मजबूती को धार मिलेगा। इसके बाद उन्होंने आदित्य सोनी को अध्यक्ष, काजू वर्मा व अनुज वर्मा को महामंत्री, केश्वर वर्मा को उपाध्यक्ष, संतोष तुलस्यान को कोषाध्यक्ष और मनोज श्रीवास्तव को संगठन मंत्री पद की शपथ ली। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रधान संजय जायसवाल ने की और संचालन दिनेश तिवारी ने किया। अंत में सभी को अबीर और गुलाल लगाकर होली की शुभकामना दी गई।
विज्ञापन

इस दौरान सुनील मिश्रा, राकेश जायसवाल, पूर्व चेयरमैन मुकेश्वर उर्फ पप्पू मद्धेशिया, पारष वर्मा, विवेक वर्मा, रामेश्वर वर्मा, नवीन वर्मा, रंजीत जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें