फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतोष ने विधानसभा अध्यक्ष पद छोड़ा

Sat, 18 Jun 2016 10:48 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
विज्ञापन
बसपा के सलेमपुर से विधानसभा पर से इस्तीफा देने वाले संतोष भारती
विज्ञापन
 बसपा के सलेमपुर विधानसभा के नवनियुक्त अध्यक्ष संतोष कुमार ने शनिवार को पद से इस्तीफा दे दिया। पांच दिन पहले फेसबुक पर ब्राह्मणों के खिलाफ टिप्पणी मामले में पार्टी ने अध्यक्ष संजय भारती को निष्कासित कर संतोष को अध्यक्ष मनोनीत किया था। संतोष कुमार को अध्यक्ष बनाए जाने से नाराज कार्यकर्ताओं ने जोनल कोआर्डिनेटर रामअशीष माथुर के सामने हंगामा किया था।
विज्ञापन


फेसबुक पर ब्राह्मणों के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में सलेमपुर के विधानसभा अध्यक्ष संजय भारती को पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया था। उनकी जगह पर संतोष कुमार को सलेमपुर  विधानसभा अध्यक्ष बनाया गया था। कार्यकर्ताओं ने संतोष कुमार को गुपचुप तरीके से विधानसभा अध्यक्ष बनाए जाने का आरोप लगाकर विरोध शुरू कर दिया।

शुक्रवार को सिंचाई विभाग के डांक बंगले पर समीक्षा बैठक में जोनल कोआर्डिनेटर के सामने कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि बिना उनकी रजामंदी के संतोष कुमार को अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। कई नेताओं ने पार्टी  विरोधी काम करने का आरोप लगाया। जोनल कोआर्डिनेटर के सामने हंगामे से क्षुब्ध संतोष कुमार ने पद से इस्तीफा दे  दिया। जिलाध्यक्ष नथुनी प्रसाद का कहना है कि इस्तीफा देने के बारे में उनको कोई जानकारी नहीं है। मैं लखनऊ जा रहा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें