फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संत रविदास की जयंती मनाई

Tue, 23 Feb 2016 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में संत रविदास की जयंती सोमवार को धूमधाम से मनाई गई। लोगों ने उनके सामाजिक योगदान की विस्तार से चर्चा की। उनके चित्र पर फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन

संत रविदास मंदिर समिति देवरिया खास में कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह ने कहा कि रविदास ने निम्नवर्गीय आंदोलन को आगे बढ़ाया।
 विशिष्ट अतिथि प्रो. संजय बौद्ध रहे। डॉ. अंबेडकर छात्रावास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप अंबेडकर ने कहा कि छुआछूत के विरोध में संत रविदास ने आंदोलन चलाया। अध्यक्षता एलबी सजीवैया ने की। इस मौके पर जुलूस और झांकी  निकाली गई। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से संत रविदास की जयंती और अब्दुल कलाम आजाद की पुण्यतिथि मनाई गई। जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह राकेश, कैलाश तिवारी, वरुण राय, अशोक तिवारी, सुबाष राय, भरत मणि, गिरिराज तिवारी, मंजू आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें