फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कीटनाशक दवा पीने से बच्चे की मौत

Tue, 23 Feb 2016 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

 घर में खेल रहे बच्चे ने कीटनाशक दवा पी ली। तबीयत बिगड़ने पर घर वालों को इसकी जानकारी हुई। इलाज के लिए लोग बरहज के एक प्राइवेट चिकित्सक के पास ले गए।
हालत बिगड़ते देखकर प्राइवेट चिकित्सक ने देवरिया ले जाने का सुझाव दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय मासूम की मौत हो गई। इसके मौत के बाद घर वालों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरहज थाना क्षेत्र के पैना गांव निवासी विवेक कुशवाहा प्राइवेट वाहन चलाता है। इसका चार वर्षीय बेटा गोलू रोज की तरह घर में खेल रहा था।
घर के अंदर सब्जी की फसल पर उपयोग करने के लिए झोले मेें रखे कीटनाशक दवा के पास खेलते-खेलते पहुंच गया और पी लिया। कुछ देर बाद जमीन पर अचेत पड़े बच्चे को देख घर वालों को इसकी जानकारी हुई। आनन-फानन लोग इलाज के लिए इसे लेकर देवरिया जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। पत्नी से विवाद के बाद गोलू अपने पिता विवेक पास रहता था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें