फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: संस्कृत और संस्कृति ही विकसित भारत का आधार

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। संस्कृत विकास परिषद ने शनिवार को बैतालपुर बरपार में देवारण्य संस्कृत समागम का आयोजन किया। इसमें पहुंचे प्रबुद्धजनों ने संस्कृत भाषा को भारतीय संस्कृति, स्वावलंबन और स्वदेशी आधारित विकसित भारत के साथ विकसित देवरिया लोकसभा के निर्माण का प्रमुख आधार बताया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि कानपुर के सांसद रमेश अवस्थी और विशिष्ट अतिथि के रुप में पैकौली कुटी के पीठाधीश्वर कौशलेंद्र दास महाराज ने अपनी बात रखी। सांसद रमेश अवस्थी ने अपने संबोधन में कहा कि संस्कृत केवल एक प्राचीन भाषा नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक चेतना और ज्ञान परंपरा की वाहक है। वेद, उपनिषद, रामायण, महाभारत तथा अर्थशास्त्र और नाट्यशास्त्र जैसे महान ग्रंथों ने भारतीय सभ्यता को विश्व स्तर पर प्रतिष्ठित किया है। कहा कि संस्कृत ने सदियों से भारतीय संस्कृति को जीवंत बनाए रखा है और आज भी विकसित भारत के संकल्प को ऊर्जा देने की क्षमता रखती है। विशिष्ट अतिथि और पैकौली कुटी के पीठाधीश्वर पवहारी महाराज ने कहा कि देवरिया से प्रारंभ हुआ यह आंदोलन पूरे देश में फैलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें