देवरिया। ग्राम पंचायतों में कैंप लगाकर अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा। सीडीओ राजेश कुमार सिंह ने आयुष्मान कार्ड अभियान को सफल बनाने के पत्र जारी कर जिले में 2500 आयुष्मान आपरेटर आईडी के माध्यम से ग्राम पंचायतों में कैम्प लगाकर पात्र लाभार्थियों का अधिक से अधिक आयुष्मान कार्ड बनाने का निर्देश दिया है। सीएमओ डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि जिले के सभी ब्लाकों में रोजगार सेवक, पंचायत सहायक, तकनिकी सहायक, सीएचओ, एएनएम, आशा, आंगनबाड़ी, कोटेदार, समूह सखी की अधिक से अधिक आयुष्मान आपरेटर आईडी बनाकर युद्ध स्तर पर पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाने निर्देश जारी किया है। इसके अलावा आयुष्मान आरोग्य मंदिर, पंचायत भवन, आंगनबाड़ी केंद्र पर पात्र लाभार्थियों की सूची चस्पा किया जाए। सीएमओ डॉ. अनिल गुप्ता ने कहा कि पेशेंट स्टेक होल्डर प्लेटफार्म गठित ब्लाकों में पीएसपी सदस्य सीएचओ, आशा, आंगनबाडी, कोटेदार, पंचायत सहायक, फाइलेरिया मरीजों के सहयोग और उनकी सहभागिता से पात्र लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य ग्राम पंचायतों में आयुष्मान कैंप लगाकर किया जा रहा है।