फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाह बंधन में बंधे 86 जोड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
विवाह बंधन में बंधे 86 जोड़े
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना : 71 जोड़ों ने लिए सात फेरे, 15 ने पढ़ा निकाह
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत विधानसभावार आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में कुल 86 जोडे़ दांपत्य सूत्र में बंधे। 71 जोड़ों का विवाह वैदिक रीति अनुसार और 15 मुस्लिम जोड़ों का निकाह कराया गया।
विधानसभा पथरदेवा के ब्लॉक मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, रुद्रपुर विधानसभा में आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य मंत्री पशुधन जय प्रकाश निषाद व सीडीओ शिवशरणप्पा जीएन, सदर ब्लाक में मुख्य अतिथि गन्ना विकास संस्थान के उपाध्यक्ष नीरज शाही, सलेमपुर में जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. श्रीपति मिश्र तथा बरहज में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एडीएम प्रशासन कुवर पंकज, चेयरमैन नगरपालिका परिषद गौरा बरहज शिरकत की।
विज्ञापन

अतिथियों ने वर-वधू को दिया आशीर्वाद
पथरदेवा में आयोजित विवाह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने कहा कि गरीबों की शादी धूमधाम एवं भव्यता के साथ सुनिश्चित हो। इसके लिए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना संचालित की गई है। मत्स्य राज्य मंत्री जयप्रकाश निषाद ने कहा कि सबका साथ-सबका विकास के साथ गरीबों के कल्याण का कार्य किया जा रहा है। जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने कहा कि यह अत्यंत ही महत्वाकांक्षी योजना है। इसके चलते अब कोई बेटी बाप के सिर का बोझ नहीं बनेगी। योजना के माध्यम से गरीब परिवारों की शादियां धूमधाम से हो रही हैं। कन्या के बैंक खाते में 35 हजार की धनराशि दी जाती है और 10 हजार रुपये के गृहस्थी के सामान दिए जाते हैं। इस प्रकार प्रति जोड़े पर सरकार 51 हजार रुपये खर्च कर रही है। एसपी डॉ.श्रीपति मिश्र ने कहा कि यह अत्यन्त ही पवित्र योजना है।
देवरिया सदर विकास खंड के परिसर में शनिवार सुबह 11 बजे से 12 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि नीरज शाही उपाध्यक्ष, लाल बहादुर शास्त्री गन्ना किसान संस्थान लखनऊ द्वारा फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में पंचायत प्रमुख पवन कुमार गुप्त उर्फ पिंटू जायसवाल ,प्रधान संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश मिश्र, प्रभारी खंड विकास अधिकारी कृष्ण कांत राय, एनीओ पंचायत चंद्रभूषण मणि त्रिपाठी, एडीओ आईएसबी राजीव मोहन त्रिपाठी ,सतीश शाही,अभिनव प्रताप, धनवंत सिंह शैलेंद्र सिंह टुन्नू, प्रधान दुर्गेश जयसवाल, निर्मला देवी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति व वर वधू के अलावा अभिभावक उपस्थित रहे।
-------
यहां इतने जोड़ों की हुई शादी
देवरिया सदर में 12, बरहज में 13, पथरदेवा में 17, सलेमपुर में 29, रुद्रपुर में 15 जोड़े सहित कुल 86 वर-वधू दाम्पत्य सूत्र में बंधे। कन्याओं को अतिथियों ने गृहस्थी का सामान भेंट किया।
पंडाल में दिखी मजहबी एकता
रुद्रपुर। दुग्धेश्वरनाथ मंदिर परिसर स्थित बहुद्देशीय भवन में राज्य मंत्री जयप्रकाश निषाद, विशिष्ट अतिथि सीडीओ शिव शरणप्पा जीएन की देख रेख में 15 जोड़ों की शादी हुई । नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख उषा पासवान ने आशीर्वाद देकर दुल्हनों को विदा करने का रस्म पूरा की। बीडीओ कार्तिकेय मिश्रा, कोतवालबृजेश मिश्रा, डॉ. दिनेश यादव, एपीओ बिजेंद्र सिंह, संगम धर दूबे, जनार्दन राव, राजीव गुप्ता, रामसुधारे पासवान, धीरज गुप्ता, विकास भारती, देवेंद्र सिंह, सरसचंद जायसवाल, सुनील तिवारी, अनिल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

नवदंपतियों को दिया गया प्रमाण पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। ब्लॉक परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में बारिश के कारण सभागार को सजाया गया था। विवाद के बाद नवदंपतियों को प्रमाण पत्र भी दिया गया। एडीएम प्रशासन कुंवर पंकज सिंह, बीडीओ भलुअनी आलोक दत्त उपाध्याय, चेयरमैन उमाशंकर सिंह विशेन, ब्लॉक प्रमुख सीमा पासवान, भाजपा नेता एडवोकेट संजय सिंह आदि के देखरेख में कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस दौरान संजय पासवान, एडीओ पंचायत पूर्णिमा यादव, संजय यादव, दीनदयाल, अशरफ, अजीत विक्रम सिंह, ओमकार सोनकर, शिवहरी प्रभाकर, अभिषेक, राधेश्याम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें