फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: कीटनाशक दुकान से लिया सैंपल, जांच के लिए भेजा

Sat, 28 Sep 2024 01:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया/पकड़ी बाजार। जिले के रुद्रपुर विकास खंड में छापेमारी कर लौट रही पीपीओ से पकड़ी बाजार में छापेमारी के दौरान एक कीटनाशक दुकानदार ने बदसलूकी की थी। इसके बाद दो पर मुकदमा दर्ज कराकर दुकान को सील करा दिया गया था। शुक्रवार को जिले से पहुंची टीम ने सील दुकान को खोलकर सात प्रकार के कीटनाशक के नमूने लिए। इसके बाद कीटनाशक, उर्वरक व बीज की सूची बनाकर पुन: दुकान को सील कर दिया। दुकान सील करने के बाद पुलिस की मौजूदगी में दुकान की चाभी विक्रेता के भाई को सौंप दी।
विज्ञापन

20 सितंबर को जिला कृषि रक्षा अधिकारी इरम रुद्रपुर तहसील स्थित कीटनाशक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर आकस्मिक जांच कर लौट रही थी। जांच के दौरान पीपीओ इरम पकड़ी बाजार स्थित किसान कृषि सेवा केंद्र पहुंची और उपस्थित व्यक्ति से विक्रय किए जा रहे कीटनाशक के लिए आवश्यक कीटनाशक लाइसेंस एवं अन्य अभिलेखों की मांग की तो विक्रेता ने अभद्रता करते हुए बदसलूकी की। इसके विक्रेता तथा भीड़ का हिंसक बर्ताव देख कर पीपीओ ने तत्काल जिलाधिकारी कार्यालय एवं अन्य अधिकारियों को सूचित किया गया। इसके बाद उप कृषि निदेशक मौके पर पहुंचे। बिना वैध लाइसेंस के कीटनाशक विक्रय के कारण प्रतिष्ठान को पीपीओ ने तत्काल सील कर दिया गया। शुक्रवार को एएसडीएम हरिशंकर लाल, जिला कृषि अधिकारी, पीपीओ इरम व एसपीपीए विकास कुमार मौके पर पहुंचे। फरार विक्रेता के भाई की उपस्थिति में दुकान का सील खोल सात प्रकार के कीटनाशक का नमूना लेकर जांच के लिए लैब में भेज दिया गया। मौके पर मौजूद पीपीओ इरम ने 16 प्रकार के कीटनाशक की सूची बनाई। वहीं जिला कृषि अधिकारी मृत्युंजय कुमार ने खाद व बीज की सूची तैयारी की। इसके बाद मौके पर मौजूद एसचओ सुरौली अनिल कुमार की उपस्थित दुकान को पुन: सील कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें