सलेमपुर। सड़क हादसे में घायल सैलून संचालक का इलाज के दौरान शुक्रवार को मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक बैतालपुर में सैलून की दुकान चलाते थे।
विज्ञापन
गौरी बाजार थाना क्षेत्र के गुडरी गांव निवासी अरुण शर्मा (35) पुत्र मोहन शर्मा किसी काम से 12 दिसंबर को सलेमपुर आए थे।
परिजनों के अनुसार पुरैना चौराहे के पास सड़क किनारे खड़े होकर किसी का इंतजार कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने उनकी जेब से मिले कागजात के आधार पर मोबाइल से उनके गांव सूचना दी।
सूचना मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें इलाज के लिए देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज, देवरिया ले गए। संवाद