बरहज। जयनगर-गौरा निवासी जयशंकर प्रजापति 20 वर्ष पुत्र देवनाथ की शुक्रवार की शाम अचानक तबीयत खराब हो गई। जिन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार का महर्षि देवराहा बाबा मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया। हालांकि जयशंकर की अचानक तबीयत खराब होने को लेकर कोई कुछ भी बताने से कतरा रहा था। शाम को जयशंकर प्रजापति की तबीयत अचानक खराब हो गई। लोगों के अनुसार उनके मुंह से झाग निकल रहा था। जानकारी होने पर परिजन उन्हें इलाज के लिए ले गए। चिकित्साधीक्षक डॉ. अजय पाल ने बताया कि प्वाइजनिंग का मामला प्रतीत हो रहा था। संवाद