फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: जैकेट, स्वेटर, स्पोर्ट्स लुक वाली कैप की बिक्री बढ़ी

Wed, 25 Nov 2026 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
रुद्रपुर बाजार में ऊनी कपड़ों की सजी दुकान।
विज्ञापन
रुद्रपुर। ठंडक के दस्तक देने के साथ ही ऊनी कपड़ों का बाजार भी गरमाने लगा है। नगर के प्रमुख बाजार में गर्म कपड़ों की दुकानें सज गई हैं। बाजार में तरह-तरह के जैकेट, स्वेटर, स्पोर्ट्स लुक वाली कैप की बिक्री बढ़ी है।
विज्ञापन

दुकानदारों के मुताबिक, पिछले साल के मुकाबले इस बार ऊनी कपड़ों की कीमतों में 20 से 30 फीसदी तक का उछाल आया है। कपड़ा व्यापारी दीपचंद, अमित गुप्ता ने बताया कि बच्चों के ऊनी कपड़ों की मांग अधिक है। छोटे बच्चों के स्वेटर 250 से 450 रुपये, जैकेट 400 से 800 रुपये और गर्म पैंट 300 से 550 रुपये तक में मिल रही हैं। पिछले साल की अपेक्षा इस बार दामों में 20 से 30 फीसदी की बढ़ोतरी है।
विज्ञापन

व्यापारी मयंक गुप्ता ने बताया कि महिलाओं को एक ही रंग के वूलन को-ऑर्ड सेट, कश्मीरी कढ़ाई वाले कुर्ते और लंबे कोट अधिक पसंद आ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें