फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सलेमपुर में लगा जाम, घंटों फंसी रही एंबुलेंस व स्कूल वाहन अटके

Sat, 17 Jan 2026 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
जाम में फंसी एम्बुलेंस। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
सलेमपुर। नगर में शुक्रवार की दोपहर जाम लग गया। जाम के चलते सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन

बस स्टैंड से लेकर हरैया वार्ड होते हुए मझौली मोड़ तक करीब आधे घंटे तक यातायात पूरी तरह ठप रहा। मझौली मोड़ से लेकर फ्लाईओवर तक स्थिति इतनी खराब हो गई कि गंभीर मरीजों को ले जा रहीं दो एंबुलेंस और दर्जनों स्कूली वाहन जाम में फंसे रहे। आधे घंटे के बाद जाम खुलने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
दोपहर का समय होने के कारण स्कूलों की छुट्टी के बाद घर लौट रहे स्कूली वाहन भी जाम में फंस गए। बसों और वैन में बैठे बच्चों को घंटों इंतजार करना पड़ा, जिससे अभिभावकों की चिंता भी बढ़ गई। जाम में फंसी एंबुलेंस के सायरन लगातार बजते रहे लेकिन भारी वाहनों और बेतरतीब खड़े ट्रकों के कारण उन्हें रास्ता नहीं मिल सका।
विज्ञापन

जाम देख कुछ राहगीरों ने एंबुलेंस को निकालने का प्रयास किया लेकिन सड़क पर जगह न होने से काफी मशक्कत के बाद रास्ता बन पाया। लोगों ने आरोप लगाया कि हरैया जैसे व्यस्त मार्ग पर सुव्यवस्थित ट्रैफिक प्रबंधन का अभाव है।
विज्ञापन

मझौली मोड़ से फ्लाईओवर तक भारी वाहनों की आवाजाही के कारण अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है लेकिन पुलिस की नियमित तैनाती नहीं होने से समस्या बनी रहती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें