फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: लूट की योजना बनाते तीन अभियुक्त गिरफ्तार

Sat, 17 Jan 2026 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
गौरी बाजार थाने में उ प्र गिरोहबंद अधिनियम के तहत गिरफ्तार अभियुक्त - फोटो : 1
विज्ञापन
बखरा। शुक्रवार की सुबह गौरी बाजार पुलिस ने रेलवे स्टेशन के पास से लूट की योजना बनाते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी पहचान मधुबन यादव निवासी ग्राम गौरी बुज़ुर्ग, प्रदीप यादव निवासी ग्राम करमाजीतपुर और संदीप यादव उर्फ शाका निवासी कालाबन के रूप में हुई।
विज्ञापन

बाद में पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, यह अपराधी राहगीरों को मारपीट एवं डरा धमकाकर असलहे के बल पर लूटपाट करते थे।
पुलिस इनकी सरगर्मी से तलाश कर रही थी। शुक्रवार की सुबह पुलिस को यह सूचना मिली कि इस गिरोह के तीन सदस्य गौरी बाजार रेलवे स्टेशन के समीप लूटपाट की योजना बना रहे हैं।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक राहुल सिंह, कांस्टेबल आकाश यादव, सर्वेश यादव, अभिनंदन यादव ने घेरकर उन्हें दबोचा लिया। पुलिस ने पूछताछ के बाद तीनों को न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक राहुल सिंह ने बताया कि इन अभियुक्तों के विरुद्ध पहले से उत्तर प्रदेश गिरोहबंद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें