फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जला ट्रांसफार्मर बदलने की मांग को लेकर महिलाओं ने किया हंगामा

विज्ञापन
एक्सईएन दफ्तर पर गेट बंद कर अंदर हंगामा करती महिलाएं - फोटो : SALEMPUR
विज्ञापन
महिलाओं का एक्सईएन आफिस पर हंगामा
विज्ञापन

जला ट्रांसफार्मर बदलने की मांग को लेकर झाड़ूू लेकर किया प्रदर्शन
भाग खड़े हुए कर्मचारी, दो घंटे तक कार्यालय पर बंद रहा ताला
22 दिन से जला है धनौती ढाला के कोटिया गांव का ट्रांसफार्मर
अमर उजाला ब्यूरो
सलेमपुर। धनौती ढाला गांव के कोटिया टोले में करीब 22 दिन से 63 केवीए का ट्रांसफार्मर जला है। आक्रोशित महिलाएं झाड़ूू डंडा लेकर बुधवार को एक्सईएन दफ्तर पहुंची। महिलाओं के तेवर देख दफ्तर के कर्मचारी भाग खड़े हुए। करीब दो घंटे तक गेट बंद कर महिलाओं ने प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे कोतवाल ने एसडीओ से वार्ता कर ट्रांसफार्मर बदलने का आश्वासन देकर महिलाओं को शांत कराया।
विज्ञापन

भागलपुर ब्लॉक के धनौती ढाले के कोटिया गांव का 63 केवीए का ट्रांसफार्मर 22 दिन पूर्व जल गया। बार-बार आश्वासन के बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाने से गांव के लोगों की परेशानी बढ़ गई है। लोगों के मोबाइल बंद हैं। उमस भरी गर्मी में दिक्कतों को सामना करना पड़ रहा है। गांव के संदीप मौर्या, मुंद्रिका देवी, सुदामी, सुभावती, माला, लालमुनी, परी, उर्मिला सहित दर्जनों महिलाएं हाथ में झाड़ू व डंडा लेकर एक्सईएन दफ्तर पहुंचीं। दोपहर में करीब दो घंटे तक दफ्तर का शटर बंद कर हंगामा करती रहीं। कर्मचारी दफ्तर छोड़ भाग चले। एक्सईएन दफ्तर में मौजूद नहीं थे। सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंची। कोतवाल अनिल पांडेय ने एसडीओ से बात कर बृहस्पतिवार तक ट्रांसफार्मर लगाए जाने के भरोसा देकर महिलाओं का शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें