फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सलेमपुर ने गोपालगंज को हरा ट्रॉफी पर जमाया कब्जा

Sat, 01 Nov 2025 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भाटपार रानी। विकासखंड के ग्राम सरया में चल रहे बाबा बैरागी दास क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच बृहस्पतिवार को गोपालगंज और सलेमपुर की टीमों के बीच खेला गया। सलेमपुर ने गोपालगंज को 6 विकेट से हराकर ट्राफी पर कब्जा कर लिया।
विज्ञापन


टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए गोपालगंज की टीम ने निर्धारित ओवरों में मात्र 164 रन ही बना पाई। जवाब में उतरी सलेमपुर की टीम ने 9 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। सलेमपुर के मोनू कोबरा को 26 गेंद पर शानदार शतक जड़ने पर मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज प्रदान किया गया। मुख्य अतिथि डॉक्टर आशुतोष उपाध्याय पूर्व विधायक ने विजेता टीम को ट्रॉफी व दोनों टीमों के खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मौका मिलता है। इस दौरान आयोजक मंडल के अनिल गुप्ता, ताराचंद गुप्ता, अनूप यादव, अफरोज, अफजल, दयाराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें