फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सलेमपुर ने गौरीबाजार को आठ विकेट से हराया, दो अंकों की बढ़त बनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की देखरेख में देवरिया क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित जिला क्रिकेट लीग में बुधवार को सहोदरा देवी क्रिकेट एकेडमी सलेमपुर और फैसल क्रिकेट एकेडमी गौरी बाजार के बीच खेला गया। सलेमपुर की टीम आठ विकेट से विजयी हुई। सलेमपुर के सरजीत यादव को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

रवींद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में बुधवार को फैसल एकेडमी गौरी बाजार के कप्तान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 30 ओवर के मैच में 25वें ओवर में टीम 96 रन पर ऑल आउट हो गई। रितेश राजभर ने 25, आदित्य यादव 22, हिमांशु वर्मा ने 11 और नीरज चौहान ने 10 रन का योगदान दिया। सरजीत यादव ने तीन, साहिल तिवारी व लकी ने दो-दो विकेट प्राप्त किए। सहोदरा देवी क्रिकेट एकेडमी सलेमपुर की टीम ने 20वें ओवर में ही दो विकेट के नुकसान पर 97 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया। आशीष तिवारी ने नाबाद 46 और प्रिंस ने नाबाद 38 रन का योगदान दिया। गौरी बाजार की तरफ से गेंदबाजी करते हुए रितेश राजभर एवं आदित्य यादव ने एक-एक विकेट प्राप्त किया। शानदार गेंदबाजी के कारण सरजीत यादव को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार फैसल क्रिकेट एकेडमी के कोच फैसल अंसारी ने प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें