फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: अनियमितता मिलने पर दवाओं की बिक्री पर लगाई रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। औषधि निरीक्षक ने शुक्रवार को मईल स्थित बरनवाल मेडिकल स्टोर पर औचक छापेमारी की। निरीक्षण के दौरान स्टॉक और बिक्री से संबंधित व्यापक अनियमितताएं पाई गईं। इसके बाद विभाग ने तत्काल प्रभाव से मेडिकल स्टोर से दवाओं के क्रय-विक्रय पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन

औषधि निरीक्षक राघवेंद्र सिंह ने मईल बाजार स्थित बरनवाल मेडिकल स्टोर पर पहुंचकर सघन जांच किया। निरीक्षण के समय प्रोपराइटर अर्चना बरनवाल गैरहाजिर मिलीं, जबकि मौके पर प्रवीन बरनवाल उपस्थित रहे। जांच के दौरान प्रतिष्ठान में अभिलेखों में लापरवाही मिली। दुकान पर नियमित बिक्री रजिस्टर और कैश मेमो जारी नहीं किया जा रहा था। इसके अलावा डॉक्टर के पर्चे पर बेची जाने वाली दवाओं का भी कोई रिकॉर्ड मौजूद नहीं था। शिड्यूल ‘एच’ और ‘एच-1’ जैसी संवेदनशील औषधियों का रिकॉर्ड नहीं मिला।
वहीं, एक्सपायर्ड दवाओं को अलग रखकर उन पर नॉट फॉर सेल का लेबल नहीं लगाया गया था। मेडिकल स्टोर में पशुओं की दवाओं को अलग से रखने के लिए कोई बोर्ड/लेबल नहीं था। साथ ही कम तापमान में रखी जाने वाली दवाओं के लिए मेडिकल स्टोर में फ्रिज भी मौजूद नहीं पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें