फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मोटर, हैंडपंप और बैट्री चोरी करने वाले तीन युवकों को पुलिस को साैंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
तरकुलवा। थाना क्षेत्र के ग्राम कनकपुरा, गुलहरिया, बेलही सहित आसपास के इलाके से मोटर, हैंड पंप और बैट्री चोरी करने वाले तीन युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक पिछले कुछ वर्षों में कई लोगों के घरों और दरवाजे से चोरी की घटना को अंजाम दे चुके हैं। आरोपियों के पास से ग्रामीणों ने चोरी के हैंडपंप और मोटर भी बरामद किया है। पुलिस तीनों को हिरासत में लेकर मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर तीन गांधी नगर के रहने वाले अवधेश सिंह के घर से कुछ दिन पहले मोटर और हैंड पंप चोरी हुआ था। वह भीतर-भीतर इस घटना में शामिल लोगों का पता लगा रहे थे। इसी गांव के ब्रजेश सिंह के दरवाजे पर खड़ी ट्रैक्टर की बैट्री कुछ महीना पहले चोरी हो गई थी। इसके अलावा गुलहरिया और बेलही गांव से भी कई लोगों के घरों से मोटर और हैंड पंप चोरी हुआ था। पीड़ित चोरों से अब अजीज आ चुके थे। शुक्रवार को कनकपुरा और गुलहरिया के बीच में सीसी सड़क के पास टैंपो से कबाड़ खरीदने वाले एक व्यापारी के हाथ कुछ मोटर और हैंड पंप बेचने की सूचना लोगों को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें