फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बिना बताए अनुपस्थित महिला शिक्षक का वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने मंगलवार को विकास खंड गौरीबाजार के विभिन्न विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान बड़े पैमाने पर अव्यवस्था मिली। बच्चों की बेहद कम उपस्थिति और शिक्षकों की लापरवाही उजागर हुई। बिना किसी सूचना के गायब मिली एक शिक्षिका का एक दिन का वेतन बीएसए ने रोक दिया। बच्चों की कम संख्या को लेकर बीएसए ने सभी शिक्षकों को कड़ी फटकार लगाई। बीएसए सुबह 9:15 बजे प्राथमिक विद्यालय देवकुंआ पहुंचे। वहां 92 नामांकित बच्चों में से सिर्फ 28 उपस्थित मिले। विद्यालय की सहायक अध्यापिका सरोज देवी बिना किसी पूर्व स्वीकृति के ड्यूटी से गायब पायी गईं, जिस पर नाराजगी जताते हुए बीएसए ने निरीक्षण तिथि का उनका वेतन रोकने का निर्देश दिया। प्राथमिक विद्यालय नगरौली बाजार में सुबह 10:30 बजे बीएसए पहुंचे। यहां बच्चे जमीन पर बैठकर मध्यान्ह भोजन करते पाए गए। इस पर प्रधानाध्यापिका को कड़ी फटकार लगाते हुए दो दिन के भीतर टाट-पट्टी खरीदने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय गौरीबाजार में 9 शिक्षक, 1 शिक्षा मित्र और 1 अनुदेशक तैनात होने के बावजूद बच्चों की उपस्थिति बेहद खराब मिली। मात्र तीन शिक्षकों की ही शिक्षक डायरी बनी हुई पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें