देवरिया। परिषदीय विद्यालयों के निरीक्षण में अनुपस्थित पाए गए 111 प्रधानाध्यापकों, सहायक अध्यापकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों तथा अन्य कर्मियों का बीएसए ने एक दिन का वेतन और मानदेय रोक दिया है।
बीएसए डॉ. रामजीयावन मौर्य ने अनुपस्थित शिक्षकों और कर्मचारियों को तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने कर्मियों को अनुपस्थिति के संबंध में साक्ष्यों के साथ स्पष्टीकरण अपने-अपने खंड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जमा कराने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि निर्धारित समय सीमा के भीतर संतोषजनक स्पष्टीकरण प्रस्तुत नहीं करने पर संबंधित कर्मियों पर कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। संवाद