फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैफ हत्याकांड : केस में हत्यारोपी की मां समेत तीन के नाम बढ़ाने की दी तहरीर

Tue, 31 Oct 2023 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। तरकुलवा थानाक्षेत्र के बाबूपट्टी गांव में किशोर सैफ अली हत्याकांड में एक नया मोड़ आ गया है। मृतक की मां ने पुलिस को तहरीर देकर हत्यारोपी की मां, चाची सहित तीन आरोपियों का नाम केस में शामिल करने की मांग की है। पुलिस आरोप की जांच कर विधिक कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के बाबूपट्टी चौराहे पर शुक्रवार की देर शाम को एक मनबढ़ ने बाबूपट्टी गांव के सैफ अली (14) पुत्र नियामुद्दीन के सीने में चाकू घोंपकर हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने हत्यारोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया था। शनिवार की रात में जब मृतक सैफ का शव पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचा तो परिजनों ने उसको मिट्टी देने से इंकार कर दिया। कुछ ग्रामीणों के साथ मृतक के परिजन सड़क पर धरने पर बैठ गए। वे लोग हत्यारोपी की मां को हत्या की साजिश में शामिल होने तथा उसकी चाची और चाचा पर हत्यारोपी को चाकू समेत घर में छिपाने का आरोप लगाते हुए उनका नाम केस में शामिल करने की मांग पर अड़ गए थे। क्षेत्राधिकारी श्रीयश त्रिपाठी के तीनों आरोपियों के नाम जोड़ने के आश्वास के बाद परिजन सैफ के शव को सुपुर्द-ए-खाक करने पर राजी हुए थे। इस मामले में मृतक सैफ की मां नैरुन निशा ने सोमवार को तरकुलवा थाने पहुंचकर तहरीर दी। उन्होंने केस में तीनों का नाम शामिल करने की मांग की है। इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तीनों आरोपियों की संलिप्तता साबित होने पर केस में उनका नाम बढ़ा दिया जाएगा।

-
मृतक सैफ के परिजनों से मिले पूर्व मंत्री, दिलाया न्याय का भरोसा
देवरिया। पूर्व मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी सोमवार को तरकुलवा थानाक्षेत्र के बाबूपट्टी गांव पहुंचकर मृतक सैफ अली के परिजनों से मिले। उन्होंने परिजनों को आर्थिक सहायता दी और उनको न्याय का भरोसा दिलाया। पूर्व मंत्री ने कहा कि जिस तरह से चौराहे पर दिनदहाड़े किशोर सैफ अली को एक मनबढ़ ने चाकू घोंप कर हत्या कर दी। उससे पुलिस प्रशासन की निष्क्रियता उजागर होती है। उस मनबढ़ द्वारा किए गए पूर्व की हरकतों से यदि प्रशासन पहले चेत गया होता तो इस तरह की घटना नहीं हुई होती। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में अधिकारी बेलगाम हो चुके हैं। गरीबों को न्याय नहीं मिल रहा है। हर तरफ हत्या एवं लूट हो रही है, अपराधी खुलेआम सड़कों पर घूम कर शरीफ लोगों को धमकी दे रहे हैं। समाजवादी पार्टी मृत किशोर सैफ अली के परिवार को न्याय दिलाने के लिए हर संभव मदद करेगी। इस दौरान सुभाष पाठक, राम प्रकाश यादव, संजय मल्ल, शिव शंकर यादव, विधानसभा अध्यक्ष फखरुद्दीन आदि लोग उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें