भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा का जिला सम्मेलन शहर के एक मैरिज हॉल में हुआ। इसमें जिले भर के समाज के लोग के एकत्र हुए। मुख्य अतिथि राज्यसभा के पूर्व सदस्य रामनरायण साहू ने समाज के लोगों से राजनैतिक और आर्थिक रूप से शक्तिशाली बनने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इसके बिना मुकाम हासिल करना मुश्किल हो जाएगा।
उन्होंने मोहन गुप्ता को महासभा का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त कर समाज की जिम्मेदारी सौंपी। मोहन गुप्ता ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे बखूबी निभाएंगे। प्रदेश अध्यक्ष रामऔतार साहू ने कहा कि समाज के लोग हर क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। नगर पालिका परिषद बरहज के पूर्व चेयरमैन विरेंद्र गुप्ता ने कहा कि समाज के लोगों को एक-दूसरे के दुख-सुख में भाग लेना चाहिए। साहबलाल गुप्ता ने कहा कि समाज के लोग हर क्षेत्र में तरक्की कर रहे हैं। गंगा सागर गुप्ता ने कहा कि अब वक्त आ गया है कि समाज के लोग एकजुटता दिखाएं। प्रमोद गुप्ता ने कहा कि कोई भी व्यक्ति दुनिया का सिरमौर बन सकता है। यदि वह अपने जीवन में त्याग, सहनशीलता, सत्यता आदि गुणों को अर्जित कर ले। शिवकुमार गुप्त ने कहा कि समाज के लोगों को बच्चों की शिक्षा पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। इस दौरान रघुवंश मणि गुप्ता, अनुराग गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, राजनंदन गुप्ता, मुन्ना गुप्ता, सुमित गुप्ता आदि मौजूद रहे।