फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल की तैयारी में जुटे शहरवासी

विज्ञापन
सजाया गया हाोटल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। नए साल की पहली किरण सोमवार की सुबह निकलेगी। मगर तैयारियां अभी से शुरू हो गई है। नए साल की रंगत में होटल और रेस्टोरेंट भी रंगने लगे हैं। शहर के कई होटलों को सजाने का काम शुरू हो गया है। स्कूलों में छुट्टी से पैरेंट्स भी खुश हैं। 31 दिसंबर की रात धमा चौकड़ी शुरू हो जाएगी। कई मोहल्लों के युवकों ने डीजे का प्रबंध भी कर रखा है। घड़ी की सुई 12 बजे पर पहुंचते ही जश्न शुरू हो जाएगा। ‘हैप्पी न्यू ईयर’ के गूंज सुनाई देने लगेंगेे।
विज्ञापन

नए साल का हर किसी को इंतजार रहता है। बच्चे हों या बुजुर्ग, सभी नए साल के उमंग में दिख रहे हैं। इस मौके को भुनाने की तैयारी होटल और रेस्टोरेंट वाले भी कर रहे हैं। शहर के होटलों में नए साल तैयारी तेज हो गई है। रंगबिरंगी लाइटिंग की जा रही है, ताकि 31 दिसंबर और एक जनवरी को लोगों को ताजगी का अहसास हो। शहर के एक मात्र पार्क न्यू कॉलोनी स्थित पार्क में भी साफ-सफाई कराई जा रही है। वर्ष-2017 समाप्त होने में अब एक ही दिन का समय बाकी है। प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी युवाओं में इसको लेकर खासा उत्साह है। नए साल का स्वागत करने के लिए युवा अलग-अलग तरह से कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी कर रहे हैं। 31 दिसंबर को यादगार बनाने के लिए रेस्टोरेंट और होटलों में भी कई कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी शुरू कर दी है। वर्ष 2017 की विदाई और नए वर्ष का स्वागत युवाओं द्वारा किया जाएगा। दूसरी तरफ कई लोग परिवार के साथ धार्मिक स्थलों पर भी जाने की तैयारी कर रहे हैं। 31 दिसंबर को रात 12 बजते ही रंगारंग आतिशबाजी के साथ नए वर्ष का शुभारंभ होगा।

फूल विक्रेताओं ने की तैयारी
नए साल पर फूलों की मांग अधिक होने से विक्रेताओं ने भी तैयारी शुरू कर दी है। बुके तैयार किए जा रहे हैं, ताकि नए साल के पहले दिन खरीदारों को परेशानी न हो। इसके अलावा गुलाब फूलों को भी ऑर्डर दिया गया है। वाराणसी और लखनऊ से फूलों के रविवार की सुबह तक यहां पहुंच जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन


ग्रीटिंग कार्ड पर सोशल मीडिया का असर
नए वर्ष के आगमन के मद्देनजर बाजारों में भले ही ग्रीटिंग कार्ड की दुकानें सज गई है। मगर युवाओं में फेसबुक के चलन से ग्रीटिंग कार्ड की मांग कम हो गई है। अधिकांश लोग फेसबुक के जरिए शुभकामना संदेश भेज रहे हैं। नए वर्ष को महज एक दिन बाकी है। ऐसे में बाजारों में दुकान पर ग्रीटिंग कार्ड सज गए हैं। पहले की तरह अब लोगों में कार्ड के प्रति उत्साह नहीं दिखाई दे रहा है। इससे दुकानदार भी बहुत ज्यादा माल नहीं मंगा रहे हैं। सोशल मीडिया ने ग्रीटिंग कार्ड की बिक्री पर असर डाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें