देवरिया। सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानमें उपलब्ध 790 टैबलेट के वितरण का शुभारंभ किया। श्री श्री रूरल डेवलेपमेंट प्रोग्राम ट्रस्ट (एसएसआरडीपी) इंटरनेशनल, 21वां, केएम कनकपुरा मेनरोड, उदयपुरा, बंगलूरू-560082 की ओर से संस्थान परिसर में निर्माण कराए गए इलेक्ट्रिकल लैब का उद्घाटन किया गया एवं संस्थान में निर्माणाधीन टाटा टेक्नोलॉजी लिमिटेड का वर्कशाॅप का निरीक्षण किया। साथ ही परिसर में पौधरोपण भी किया गया। कुल 790 टैबलेट में से करीब 550 टैबलेट शाम तक वितरित किया गया। शेष टैबलेट का वितरण दो दिन में पूरा कर लिया जाएगा।
सदर विधायक ने प्रशिक्षार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने टैबलेट के सही उपयोग एवं उसके फायदे के बारे में बताया। अवगत कराया गया। नई-नई टेक्नोलॉजी के बारे में अवगत कराते हुए प्रशिक्षार्थियों को प्रोत्साहित एवं शुभकामनाओं के साथ शुभ आशीर्वचन दिया।