- छत पर बच्चे के साथ खेलते समय खाना बनाने के लिए आ गई थी नीचे
- खेलने की धुन में मासूम गिर कर हो गया गंभीर रूप से चोटिल
- इलाज के दरम्यान मासूम की हुई थी मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
बघौचघाट। मासूम की मौत के बाद पूरे परिवार में मातम छा गया है। बहनों का रो-रो कर बेहोश हो जा रही है तो मां बदहवास हो गई है। बड़ी मिन्नतों और देवी देवताओं के चौकठ पर मत्था टेकते-टेकते तो अनुज का जन्म हुआ था। सभी लोग यही कह रहे है की कुदरत का निर्णय भी बहुत कठोर होता है। अनुज की छत से गिरकर मौत हो गई है।
थाना क्षेत्र के हरी महुआवा गांव निवासी मारकंडे धोवी के शादी के बाद लगातार तीन बेटियां हुई। बड़ी बेटी खुशी दूसरी अनुष्का वहीं तीसरी बेटी अनन्या। इसके बाद काफी मिन्नतों के बाद अनुज का जन्म हुआ। अनुज के आने के बाद पूरे परिवार में खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा। तीनों बहने अपने छोटे भाई को को लेकर अत्यंत खुश रहती थी।मां ने भी बेटे के जन्म के बाद सभी मन्नत को पूरा कर भगवान को धन्यवाद दिया।सब कुछ ठीक चल रहा था। अगले माह रक्षाबंधन के लिए बहने तैयारी में थीं कि भाई को राखी बांधनी है। मां भी भाई बहनों की खुशी देख कर हमेशा खुशहाल रहती थी। पिता तीनों बेटे बेटियों की परवरिश के लिए विदेश में कमा रहे है। अनुज अपनी मां सरस्वती देवी के साथ वृहस्पतिवार को छत पर खेल रहा था मां जब नीचे खाना बनाने चली आई तो बेटा खेलते खेलते छत से नीचे गीर गया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उसके मौत के बाद मां बदहवास है तो बहने बेसुध है। गांव के लोग भी गमगीन है।