फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभासदों के समर्थन में ब्लॉक प्रमुख ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
सभासद के समथर्न में ब्लॉक प्रमुख ने कोतवाली में किया प्रदर्शन - फोटो : SALEMPUR
विज्ञापन
सभासदों के समर्थन में ब्लॉक प्रमुख ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

कोतवाली गेट पर जुटे सभासद चेयरमैन के वायरल ऑडियो में प्रतिनिधि को गाली देने से आक्रोशित थे
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। सभासदों के समर्थन में आए ब्लॉक प्रमुख ने कोतवाली गेट पर चेयरमैन के खिलाफ प्रदर्शन किया। साथ ही सभासदों ने चेतावनी दी कि अगर चेयरमैन पर उचित कार्रवाई नहीं हुई तो नगर पंचायत कार्यालय पर बेमियादी अनशन किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी पुलिस-प्रशासन की होगी।
बृहस्पतिवार को सलेमपुर के ब्लॉक प्रमुख राजेश सिंह मंटू ने सभासदों के समर्थन में कोतवाली गेट पर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि जनता जनप्रतिनिधि को चुनकर विकास कार्य करने के लिए भेजती है। हमारी जिम्मेदारी है कि सभी लोगों का सम्मान करें। नगर पंचायत अध्यक्ष जेपी मद्धेशिया की ओर से जनप्रतिनिधियों के खिलाफ लगातार आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करना निंदनीय हैं। वहीं, सभासदों ने चेतावनी दी है कि अगर चेयरमैन के खिलाफ पुलिस कार्रवाई नहीं करती है तो नगर पंचायत कार्यालय पर बेमियादी अनशन किया जाएगा। सभासद प्रतिनिधि रामदेनी प्रसाद ने कहा कि चेयरमैन केवल मेरे साथ ही ऐसा व्यवहार नहीं कर रहे हैं, बल्कि नगर के सभी सभासदों के साथ उनका यही व्यवहार रहता है। कोतवाली पुलिस को इस मामले में तीन दिन पूर्व तहरीर दी जा चुकी है। पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। प्रदर्शन करने वालों में सभासद अशोक सिंह, संजीव कुमार वर्मा, प्रदीप यादव, सभासाद प्रतिनिधि हंसनाथ कन्नौजिया समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे। इस बाबत कोतवाल गिरिजेश तिवारी ने बताया कि तहरीर मिली है। ऑडियो भी सुना हूं। इसकी जांच चल रही है। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर सामुदायिक शौचालय निर्माण कार्य रोका
घांटी बाजार। स्थानीय बाजार में सामुदायिक शौचालय के निर्माण का विरोध करते हुए ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। इसके चलते निर्माण कार्य रोक दिया गया। लोगों ने कहा कि यहां आबादी के करीब होने के वजह से गंदगी फैलने की आशंका है।
प्रदेश सरकार के मंशा के अनुरूप गांवों में करीब तीन लाख की लागत से सामुदायिक शौचालय निर्माण करना है। इसी के तहत घांटी बाजार में शौचालय निर्माण के लिए बृहस्पतिवार को प्रधान द्वारा मजदूरों को नींव खोदने के लिए कहा गया। जब इस बात की जानकारी ग्रामीणों को हुई तो वे आक्रोशित हो गए। शौचालय निर्माण के विरोध में प्रदर्शन कर नारेबाजी करने लगे। इसके बाद निर्माण कार्य को रोक दिया गया। हालांकि, प्रधान प्रतिनिधि ग्रामीणों को समझाने का प्रयास करते रहे लेकिन ग्रामीण नहीं माने। ग्रामीण गांव के किसी अन्य जगह शौचालय निर्माण की बात कह रहे हैं। विरोध प्रदर्शन में अम्बेलाल गुप्ता, रामईश्वर यादव, जयप्रकाश गुप्ता, रमेश यादव, रामसागर तिवारी, पंकज गुप्ता, मृत्युन्यज गुप्ता, सर्वेश दुबे, छोटू तिवारी, सुबास यादव, चंदन गुप्ता, राकेश गुप्ता, विरेन्द्र यादव आदि शामिल रहे। प्रधान प्रतिनिधि मनोज कुमार राय का कहना है कि शासन की मंशा के अनुरूप आबादी के करीब ही सामुदायिक शौचालय का निर्माण करना है। चार जगहों का स्थलीय निरीक्षण कराया था। लेकिन अधिकारियों ने इसी जगह को उपयुक्त समझा। इस जगह पर निर्माण के लिए प्रस्ताव पास हो चुका है। जगह बदलना हमारे बस में नहीं है। लोगों को समझाकर निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराया जाएगा। इस मामले में भटनी के बीडीओ अशोक पांडेय ने बताया कि गांववालों को समझाया जा रहा है। जल्द ही सामुदायिक शौचालय निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

खेत मजदूर यूनियन के कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
सलेमपुर। उत्तर प्रदेश खेत मजदूर यूनियन व किसान सभा के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को 16 सूत्री मांगों का ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन में कोरोना पीड़ित परिवारों को 7500 रुपये व दस किलो अनाज छह माह तक उपलब्ध कराने, मनेरगा में 200 दिन काम व 600 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से वेतन देने की मांग की। इसके अलावा डीजल, पेट्रोल के बढ़े दाम कम करने, शिक्षा का बाजारीकरण पूरी तरह से समाप्त करने, बदहाल कानून व्यवस्था को नियंत्रण करने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में श्यामदेव यादव, आनंद प्रकाश चौरसिया, सदानंद चौरसिया, उमेश वर्मा, सावित्री देवी आदि शामिल रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें