दारागंज थाना क्षेत्र में परेड ग्राउंड के पास बुधवार की दोपहर एक तेज रफ्तार कार ने स्कूटी से संगम जा रहे बुजुर्ग को कुचल दिया। हादसे में उनकी मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग से रिटायर्ड देवरिया खास सीसी रोड के रहने वाले विमल बिहारी सिन्हा (75) प्रयागराज में अपनी बेटी के सिविल लाइंस स्थित घर में एक माह से रह रहे थे। उसकी मौत की सूचना पर देवरिया से घरवाले प्रयागराज के लिए रवाना हो गए थे।
जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह पूजा की सामग्री लेने विमल संगम की ओर जा रहे थे। रास्ते में परेड के पास तेज रफ्तार कार ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था की विमल उछलकर कार के शीशे से जा टकराए। उनके सिर और चेहरे पर चोटें लगी थीं। उन्हें तुरंत एसआरएन ले जाया गया, लेकिन उनकी मौत हो गई थी। विमल के दो बेटे रिंकू और पिंटू गांव में ही रहते हैं। सूचना मिलते ही वह परिवार समेत प्रयागराज के लिए चल दिए थे।