फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ग्रामीण खुद बने बिजली मिस्त्री, कंबाइन पर चढ़कर कसे तार

Sat, 04 Jul 2026 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। सलेमपुर-चेरो मार्ग पर बभनौली गांव के सामने बार-बार टूट रहे और सड़क पर लटक रहे जर्जर बिजली तारों से परेशान ग्रामीणों का धैर्य आखिरकार जवाब दे गया। कई बार शिकायत के बावजूद जब बिजली निगम की ओर से समस्या का स्थाई समाधान नहीं हुआ तो शुक्रवार को गांव के युवाओं ने खुद ही व्यवस्था संभाल ली। बिजली आपूर्ति बंद कराकर ग्रामीणों ने ढीले तारों को कसने और सुरक्षित करने का कार्य शुरू किया।
विज्ञापन

मरम्मत के दौरान सीढ़ी की व्यवस्था नहीं हो सकी तो गांव के एक शख्स का कंबाइन हार्वेस्टर मंगाया गया। उसी पर चढ़कर सड़क पर लटक रहे तारों को जगह-जगह बांस की फट्ठी बांधकर टाइट किया, ताकि तार दोबारा नीचे न झूले और किसी बड़े हादसे की आशंका कम हो सके।
ग्रामीण नीरज पांडेय, सुबाष गौड़, कुलदीप यादव, संतोष यादव, जनार्दन पांडेय, सोनू पांडेय, अर्जुन शर्मा, गुड्डू पांडेय, निरहू यादव, भीम कनौजिया, भोला कुशवाहा, मैनेजर यादव आदि ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार विद्युत निगम के अधिकारियों के साथ-साथ क्षेत्र के जन प्रतिनिधियों से भी शिकायत की गई, लेकिन हर बार केवल जल्द समाधान का आश्वासन मिला।
विज्ञापन

कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। जर्जर तार बार-बार टूट जाने से बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती थी। हर बार निगम के चक्कर लगाना ग्रामीणों के लिए मुश्किल हो गया था। ऐसे में मजबूर होकर गांव के लोगों ने स्वयं मरम्मत का निर्णय लिया। ग्रामीणों ने कहा कि मुख्य सड़क के ऊपर लटक रहे तार कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकते थे। इसलिए ग्रामीणों ने सामूहिक प्रयास कर उन्हें सुरक्षित करने का काम किया। हालांकि तार कसने के बाद बिजली आपूर्ति शुरू होते ही ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी आ गई, जिससे आपूर्ति फिर बाधित हो गई।
विज्ञापन

......
कोट
बभनौली के पास जर्जर तार बदलवाने की प्रक्रिया शुरू करा दी गई है। जल्द ही नए तार लगाकर समस्या का स्थाई समाधान किया जाएगा।
-उपेंद्र कुमार, जेई, बिजली निगम, ग्रामीण सलेमपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें