फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: देवरिया में बूथ कैप्चरिंग की फैली अफवाह से चुनाव आयोग के उड़े होश

Sun, 02 Jun 2024 02:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
बूथ संख्या 127 व 128 की कैप्चरिंग की सूचना पर जांच को पहुंचे आला अ​धिकारी
विज्ञापन
फोटो समाचार...
विज्ञापन

बूथ संख्या 127 व 128 की कैप्चरिंग की सूचना पर जांच के लिए पहुंचे आला अधिकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया/बैतालपुर। देवरिया लोकसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 128 सोपरी बुजुर्ग में बूथ कैप्चरिंग की अफवाह से जिला प्रशासन के साथ भाजपा व इंडिया गठबंधन और उनके प्रतिद्वंद्वी दल सकते में आ गए।
इसकी सूचना पूर्व सीएम अखिलेश यादव के पास पहुंची तो सपा के ट्विटर हैण्डल पर ट्वीट में इसका जिक्र कर निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग ने अफवाह को और गर्म कर दिया। इसके बाद ताबड़तोड़ प्रशासनिक अधिकारियों के वाहन सोपरी बुजुर्ग के बूथ पर पहुंच गए। जांच की तो कैप्चरिंग का मामला अफवाह निकला।
विज्ञापन

बता दें कि सातवें चरण के मतदान को अभी दो घंटे ही गुजरे थे कि अचानक किसी ने फोन से सोपरी बुजुर्ग गांव के बूथ संख्या 127 व 128 पर भाजपा समर्थकों पर बूथ कैप्चरिंग करने की शिकायत दर्ज करा दी। यह सूचना देश-प्रदेश के कोने-कोने तक पहुंच गई।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अखण्ड प्रताप सिंह ने अधिकारियों की टीम सोपरी बुजुर्ग की तरफ दौड़ा दी। वह सोपरी गांव की पल-पल की खबर लेते रहे। मौके पर पहुंचे सदर एसडीएम व पुलिस-प्रशासन ने जब इस बाबत पूछताछ की तो इंडिया गठबंधन, भाजपा और बसपा सहित प्रमुख दल के अभिकर्ताओं और मतदान कर्मियों ने बताया कि सुबह से अब तक पड़े मतदान के दौरान किसी तरह की दिक्कत नहीं आई है। सभी दल के अभिकर्ताओं ने शिकायत को अफवाह बताई। अफवाह की खबर सुनने के बाद अधिकारियों की जान में जान आई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें