फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: अंडर-15 महिला आयु वर्ग के पंजीकरण में बीसीसीआई ने किया बदलाव

Mon, 13 May 2024 01:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
13 से 18 मई तक पंजीकरण के लिए खुला रहेगा यूपीसीए का पंजीकरण पोर्टल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। अब एक सितंबर 2009 से 31 अगस्त 2012 के बीच जन्मीं खिलाड़ी ही अंडर-15 महिला आयु वर्ग में प्रतिभाग कर सकेंगी। इसे लेकर यूपीसीए ने अपना पंजीकरण पोर्टल 13 से 18 मई तक पुन: खोलने का निर्णय लिया है ताकि नए संशोधन पत्र के अनुसार खिलाड़ी अपना पंजीकरण कर सकें।
देवरिया क्रिकेट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष/ प्रभारी सचिव नागेंद्र त्रिपाठी ने रविवार को बताया कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के निर्देश के अनुसार पहले सत्र 2024-25 के लिए महिला आयु वर्ग में 1 सितंबर 2010 से 31 अगस्त 2012 के बीच की तिथि में जन्मीं खिलाड़ी ही प्रतिभाग कर सकती थीं। अब बीसीसीआई की ओर से इस वर्ग में पंजीकरण नियमों में संशोधन किया गया है। इसके अनुसार अब 1 सितंबर 2009 से 31 अगस्त 2012 के बीच जन्मीं खिलाड़ी ही अंडर-15 महिला आयु वर्ग में प्रतिभाग कर सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में यूपीसीए ने अपना पंजीकरण पोर्टल 13 मई से 18 मई तक पुन: खोलने का निर्णय लिया है, जिससे नए संशोधन पत्र के अनुसार खिलाड़ी अपना पंजीकरण कर सकें। उन्होंने बताया कि इस अवधि में संबंधित खिलाड़ी नए नियम से परिचित होकर अपना पंजीकरण अवश्य करा लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें