फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सरयू नदी में स्नान कर रहीं महिलाओं और युवतियों से छेड़छाड़, विरोध करने पर मारपीट, युवक का फोड़ा सिर

Mon, 13 May 2024 01:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन

बिटिया की शादी के बाद थाना घाट पर कड़ाही चढ़ाने आए थे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। नगर स्थित मोहन सेतु के निकट रविवार को सरयू नदी में कुछ महिलाएं और युवतियां स्नान कर रही थीं। इसी बीच कुछ शोहदे स्नान कर रहीं महिलाओं से छेड़छाड़ करने लगे। विरोध करने पर महिलाओं को मारने-पीटने लगे। बीच-बचाव कर रहीं महिलाओं के साथ आए एक युवक का शोहदों ने सिर फोड़ दिया। जबकि आधा दर्जन से ऊपर लोगों के घायल होने की बात सामने आ रही है।
मदनपुर कस्बा स्थित एक वार्ड के परिवार के सदस्य कड़ाही चढ़ाने थाना घाट पर आए थे। पूजा-पाठ से पूर्व पांच की संख्या में महिलाएं और युवतियां नदी में स्नान कर रही थीं। इसी बीच 10-15 की संख्या में मनबढ़ युवक स्नान कर रहीं महिलाओं और युवतियों से पानी में घेर कर छेड़खानी करने लगे। जिस पर सभी विरोध करते हुए पानी से बाहर निकल कर शोर मचाने लगीं। विरोध करने पर मनबढ़ उन्हें मारने-पीटने लगे। जानकारी होने पर महिलाओं के साथ आए लोग भी मौके पर पहुंच गए। बीच-बचाव कर रहे साथ आए युवक का सिर फोड़ दिया। जबकि अन्य कुछ लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि महिलाओं के साथ आए लोग एक युवक को पकड़ कर थाने लाए। इतने में लाठी-डंडा से लैस एक दर्जन से अधिक लोग आ गए। वह सभी को मारते-पीटते हुए पकड़े गए युवक को छुड़ा ले गए। मामले में गौरीबाजार थाना क्षेत्र के बैतालपुर की पीड़ित महिला ने तहरीर देकर गुहार लगाई है।
इंसेट में-
28 अप्रैल को बिटिया की हुई थी शादी
बरहज। मदनपुर कस्बा के एक वार्ड निवासी एक व्यक्ति के पुत्री की शादी 28 अप्रैल को गौरीबाजार थाना अंतर्गत बैतालपुर क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। मांगलिक कार्यक्रम के बीत जाने के बाद परिवार के लोग रविवार को कड़ाही चढ़ाने बरहज आए थे। नदी घाट पर पूजा-अर्चन के लिए महिला-पुरुषों की भीड़ जुटती है। महिलाओं के साथ हुई घटना से नदी घाट पर पूजा-अर्चन के लिए आए लोगों में रोष है।
विज्ञापन

इंसेट में-
शोहदों के बचाव में आए थे पंच आदि से लैस दो दर्जन युवक, वीडियो वायरल
बरहज। सरयू में रविवार को मदनपुर के एक वार्ड की कुछ महिलाएं कड़ाही चढ़ाने आई थीं। नदी में स्नान के दौरान महिलाओं से छेड़छाड़ और हुए बवाल के बाद शोहदों के बचाव में लाठी-डंडा, पंच आदि से लैस करीब दो दर्जन अन्य युवक आ गए। जिनका वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि, अमर उजाला इसकी पुष्टि नहीं करता है। बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो में आए लोग मनबढ़ों को डांटने की बजाय, महिलाओं और साथ आए पुरुषों को भी मारने-पीटने लगे। रेत पर करीब 15-20 मिनट अफरातफरी का माहौल रहा। मारपीट में महिलाओं के साथ आए छोटे बच्चे चीख रहे थे। घटना का कुछ लोग वीडियो बना रहे थे। मनबढ़ों ने उन्हें भी मारापीटा।
इस संबंध में सीओ बरहज आदित्य कुमार गौतम ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। पता कराता हूं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें