फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: रुक्मिणी-कृष्ण विवाह भक्ति और प्रेम का आदर्श

Fri, 20 Feb 2026 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भाटपार रानी। क्षेत्र के ग्राम बेलपार पंडित में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के दौरान बृहस्पतिवार को कथावाचक मानस मणि शास्त्री ने रुक्मिणी विवाह, महारास एवं उद्धव चरित्र की कथा सुनाई। कथावाचक ने कहा कि गोपियों ने भगवान श्रीकृष्ण से उन्हें पति रूप में पाने की इच्छा प्रकट करने पर कृष्ण ने गोपियों की इस कामना को पूरा करने का वचन दिया।
विज्ञापन


इसके लिए कृष्ण ने महारास के आयोजन के लिए शरद पूर्णिमा को यमुना तट पर गोपियों को बुलाया। सभी गोपियां सज-धजकर नियत समय पर यमुना तट पर पहुंच गईं। कृष्ण की बांसुरी की धुन सुनकर सभी गोपियां अपनी सुधबुध खोकर कृष्ण के पास पहुंच गईं। इसके बाद कृष्ण ने रास आरंभ किया। कृष्ण ने एक अद्भुत लीला दिखाई थी, जितनी गोपियां उतने ही श्रीकृष्ण के प्रतिरूप प्रकट हो गए। रुक्मिणी विवाह और उद्धव चरित्र की कथा विस्तार से श्रोताओं को सुनाकर मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने कहा कि रुक्मिणी-कृष्ण विवाह भक्ति और प्रेम का आदर्श है। इस मौके पर आयोजक मंडली की ओर से आकर्षक वेशभूषा में श्रीकृष्ण व रुक्मिणी विवाह की झांकी प्रस्तुत कर विवाह संस्कार की रस्मों को पूरा किया गया। इस दौरान मुख्य यजमान रमा तिवारी, मुकेश तिवारी, संजय तिवारी, नंदकिशोर तिवारी, नित्यानंद तिवारी, चन्द्रचूड़ तिवारी, उमेश तिवारी,निर्मल तिवारी,रमावती तिवारी, प्रेमदा मिश्र,शैल देवी, ठाकुर प्रसाद मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें