फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर को हराकर रुद्रपुर ने जीता खिताब

Sun, 13 May 2018 11:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला देवरिया
विज्ञापन
प्रतियोगिता के फाइनल मैच में विजेता रुद्रपुर की टीम को पुरस्कृत करते अतिथि। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। देसही देवरिया के हेतिमपुर के मठिया टोले पर चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को फाइनल मैच में रुद्रपुर की टीम ने गोरखपुर को 60 रन से हराकर खिताब जीत लिया। बिट्टू को मैन ऑफ द मैच और अंकित को मैन ऑफ द सीरीज का अवार्ड दिया गया। 
विज्ञापन

फाइनल मुकाबले में रुद्रपुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट पर 146 रन का स्कोर खड़ा किया। उनके दोनों सलामी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए। शेखर एक और रोहित मात्र 10 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। तीसरे विकेट की साझेदारी में बिट्टू ने धुंआधार बैटिंग की। तीन छक्के और चार चौके की मदद से 48 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी कर टीम को संभालते हुए मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। विपक्षी टीम की ओर से पंकज ने तीन ओवर में 19 रन देकर पांच विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गोरखपुर की टीम को रुद्रपुर के गेंदबाजी ने टिकने ही नहीं दिया। लक्की ने सबसे ज्यादा 19 रन बनाए और पूरी टीम 12 ओवर में 86 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि जदयू नेता अरविंद सिंह पटेल ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। मौके पर उन्होंने कहा कि प्रतिभाओं का सम्मान करके खेल के विभिन्न प्रारूपों में भारत चैंपियन बन सकता है। युवाओं को खेल में बेहतर बनाने के लिए हर विधानसभा क्षेत्र में एक स्टेडियम होना चाहिए। इस दौरान केसी मिश्र, रमेश सिंह, मनोज, सत्तन प्रसाद लक्ष्मी, पप्पू तिवारी, दीपक गुप्ता, विनोद सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें