फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र की सतर्कता से रेल हादसा बचा

Sun, 13 May 2018 11:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला देवरिया
विज्ञापन
टूटी पटरी को ठीक करते रेलकर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भाटपाररानी। एक छात्र की सतर्कता से रेल हादसा होने से बच गया। नौंवी के छात्र अभिषेक ने रविवार को भटनी-छपरा रूट पर सोहनपार के पास टूटी पटरी देख गेटमैन को जानकारी दी। उस समय वहां से बाघ एक्सप्रेस गुजरने वाली थी। गेटमैन जब तक लाल झंडी दिखाकर एक्सप्रेस ट्रेन को रुकवाता ट्रेन का इंजन और एक बोगी टूटी पटरी पार कर चुके थे। एक घंटे बाद ट्रेन रवाना की गई। बाघ एक्सप्रेस से कुछ देर पहले वैशाली, मौर्य, बिहार सप्तक्रांति व एक पैसेंजर ट्रेन गुजरी थी। पटरी कब टूटी स्पष्ट नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

घटना भाटपाररानी स्टेशन के पूर्वी सिग्नल सोहनपार के पास शाम करीब 4 बजे रेल लाइन पार कर रहे कटाई टीकर गांव निवासी नौवीं के छात्र अभिषेक कुमार की नजर अप पटरी पर पड़ी। पटरी के बीच गैप देखकर उसे खतरे का एहसास हुआ और उसने सतर्कता दिखाते हुए इसकी सूचना तुरंत गेटमैन मिथिलेश को दी। मौके पर गेटमैन पहुंचा तो करीब चार इंच तक पटरी टूटी हुई थी। कुछ ही देर बाद इस लाइन पर हावड़ा से काठगोदाम जा रही बाघ एक्सप्रेस आने वाली थी। गेटमैन ने सतर्कता दिखाते हुए लाल झंडी दिखाकर ट्रेन रुकवाई। तेज रफ्तार से आ रही ट्रेन के चालक की नजर पड़ी तो उसने ट्रेन रोक दी। हालांकि, ट्रेन का इंजन और एक बोगी टूटी हुई पटरी को पार कर गई।
सिग्नल के पास 4.59 बजे पहुंची बाघ एक्सप्रेस शाम 6.07 बजे तक मौके पर ही खड़ी रही। सूचना पाकर रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग की टीम वहां पहुंची। टीम ने आनन-फानन में अस्थाई तौर पर पटरी को दुरुस्त कर ट्रेन को आगे रवाना कराया। सोहनपार सिग्नल के पास पटरी टूटने से बाघ एक्सप्रेस के करीब घंटे भर से अधिक देर तक खड़ी होने से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। पीडब्लूआई रवींद्र कुमार ने बताया कि पटरी को स्थायी तौर पर ठीक करने का काम चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें