फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: रुद्रपुर में हुए लूटकांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

Wed, 03 Dec 2025 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। पुलिस ने मंगलवार को अमौनी मोड़ पर हुई लूट की घटना का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों रोहित यादव पुत्र रामअशीष, विशाल यादव पुत्र गोपाल और शिवम यादव पुत्र शेषनाथ को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

तीनों आरोपी अमौनी गांव के निवासी हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से लूटी हुई बाइक और 1,990 रुपये नकद बरामद किए।
घटना दो दिसंबर की रात की है, जब उमेश कुशवाहा अपनी पत्नी के साथ अपने घर रामलक्षन लौट रहे थे। अमौनी मोड़ पर मनबढ़ युवकों ने उन्हें रोककर मारपीट की और बाइक व रुपये छीनकर फरार हो गए। पीड़ित विनय गुप्ता निवासी सरहसबह की तहरीर पर रुद्रपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की और वारदात के 24 घंटे के अंदर लूट का अनावरण कर दिया।
सीओ हरिराम यादव ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर बुधवार को रुद्रपुर डाला मार्ग के लखनाघाट मोड़ से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। बरामदगी के आधार पर मामले में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में कोतवाल कल्याण सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें