फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: जयंती पर याद किए गए डॉ. राजेंद्र प्रसाद

Wed, 03 Dec 2025 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती बुधवार को जिलेभर के अधिवक्ताओं ने उन्हें याद किया। प्रथम राष्ट्रपति के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

सदर तहसील सभागार में सदर तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सामंत कुमार मिश्र के नेतृत्व में अधिवक्ताओं की बैठक हुई। इसमें सभी ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद को स्मरण किया। उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। पूर्व अध्यक्ष युगुल किशोर तिवारी, राकेश कुमार शाही, महेंद्र देव सिंह, राजाराम, विनोद सिंह, अजय कुमार द्विवेदी आदि उपस्थित रहे।
बरहज संवाद के अनुसार तहसील परिसर में बुधवार को देश के पहले राष्ट्रपति डॉ.राजेंद्र प्रसाद की जयंती को अधिवक्ता दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया गया। जहां सभी ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उनके व्यक्तित्व और कृत्य पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि एसडीएम विपिन कुमार द्विवेदी ने कहा कि सत्य और नैतिकता वकालत की नींव होती है। न्याय की राह में आने वाले हर चुनौतियों का सामना साहस और ईमानदारी से करना चाहिए। सदैव कानूनी क्षमता का उपयोग समाज को बेहतर बनाने के लिए होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें