फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रपुर-गौरीबाजार सड़क निर्माण अधर में

Wed, 25 May 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
विज्ञापन
सपा नेता ने रुद्रपुर गौरीबाजार मार्ग के निर्माण की गुणवत्ता को देख सवाल उठाया
विज्ञापन
18 किलोमीटर लंबा रुद्रपुर गौरीबाजार मार्ग का निर्माण कार्य अधर में लटक गया है। एशियन विकास बैंक से सड़क का हाईटेक निर्माण कार्य होना था। पर स्वीकृति के छह माह बीतने के बाद भी अब तक एक गिट्टी सड़क पर नहीं गिरी। वहीं, राज्य योजना से सड़क पर धन का बंदरबांट किया जा रहा है जिसकी शिकायत सपा नेता हरेंद्र सिंह त्यागी ने जिलाधिकारी से की।
विज्ञापन


रुद्रपुर गौरीबाजार मार्ग का कायाकल्प करने को राज्य योजना से करीब 18 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए। जिसके लिए पहले फेज में आठ करोड़ रुपये भी जारी कर दिया गया। इस दौरान सड़क एशियन विकास बैंक से बनने की भी स्वीकृति मिल गई। मंगलवार को सपा नेता हरेंद्र सिंह त्यागी ने लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंताओं पर धन को हड़पने का आरोप लगाया। कहा कि जब सड़क का निर्माण एशियन विकास बैंक से होना तय हो गया तो विभाग राज्य योजना से जारी धन को क्यों सड़क पर खर्च कर रहा है। 

आठ करोड़ रुपये से रुद्रपुर गौरीबाजार मार्ग पर जगह -जगह चिप्पी साट कर विभाग रुपया खपा रहा है। सड़क की डबल पैंचिग की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस मामले में जिलाधिकारी के द्वारा जांच करके कार्रवाई नहीं होने की दशा में लोक निर्माण विभाग के धांधली की शिकायत मुख्यमंत्री अखिलेष यादव से की जाएगी। अवर अभियंता और ठेकेदार मिलकर राज्य योजना के धन को लूट रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें