फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिको लीगल के दौरान वार्ड ब्वाय और होमगार्ड में मारपीट

विज्ञापन
अस्पताल में वार्ड व्याय और होमगार्ड में मारपीट से ओपीडी बंद होने पर चिकित्सक का इंतजार करते मरीज - फोटो : DEORIA
विज्ञापन
मेडिको लीगल के दौरान वार्ड ब्वाय और होमगार्ड में मारपीट
विज्ञापन

बवाल से तीन घंटे बंद रही ओपीडी, एसडीएम ने सुलह कराया मामला
अमर उजाला ब्यूरो
रुद्रपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मेेडिको लीगल कराने को लेकर ड्यूटी पर तैनात वार्ड ब्वाय और होमगार्ड के बीच मारपीट हो गई। ओपीडी में मारपीट से अस्पताल में अफरातफरी मच गई। जिससे करीब तीन घंटे तक ओपीडी बंद रहा। डीएम के निर्देश पर अस्पताल पहुंचे एसडीएम ने होमगार्ड और वार्ड ब्वाय के बीच सुलह कराकर मामला शांत कराया। कर्मियों के बवाल से गर्मी में मरीजों को दिक्कत झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

शनिवार को एक मारपीट के मामले में कोतवाली पर तैनात होमगार्ड छेदी प्रसाद दो घायलों को लेकर अस्पताल गए थे। ओपीडी खुलने के दौरान ही इमरजेंसी कक्ष में मरीजों की भीड़ लगी थी। इस दौरान होमगार्ड ने वार्ड ब्वाय रतनलाल से मेडिको लीगल की कार्रवाई शुरू कराने को कहा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों आपस में गालीगलौज करने के बाद मारपीट करने लगे। दोनों के बीच बवाल होता देख चिकित्सक और फार्मासिस्ट भी हंगामा करने लगे। अस्पताल परिसर में खलबली मच गई। चिकित्सक मरीजों का इलाज छोड़कर बाहर निकल गए। हंगामे की सूचना किसी ने जिलाधिकारी को दी। डीएम ने एसडीएम को तत्काल मौके पर जाने को कहा। समाधान दिवस की कार्रवाई से एसडीएम और कोतवाल अस्पताल परिसर में पहुंचे। चिकित्सकों ने आरोपी होमगार्ड पर कार्रवाई की मांग की। वहीं होमगार्ड ने अस्पताल कर्मियों पर पिटाई करने की शिकायत की। इस दौरान ओपीडी में मरीज चिकित्सकों के आने का इंतजार करते रहे। एसडीएम ने हंगामा करने वाले दोनों को फटकार लगाई। उन्होंने कागज पर माफीनामा लिखवाया। एसडीएम ने कहा कि मामला शांत कराया दिया गया। दोनों कर्मचारियों के हरकत की सूचना उनके विभाग को भेजी जाएगी। सीएचसी के अधीक्षक डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि होमगार्ड जल्दी से मेडिको लीगल कराने का दबाव बना रहे थे। इसको लेकर बवाल हुआ। आपसी सहमति से शांत कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें