फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: चार माह में रुद्रपुर बस स्टेशन का हो जाएगा कायाकल्प

Mon, 01 Sep 2025 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रुद्रपुर। प्रदेश सरकार जनसुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने रुद्रपुर बस स्टेशन परिसर के उच्चीकरण का रास्ता साफ कर दिया है। इसके लिए 48.12 लाख रुपये की लागत से होने वाले कार्य के लिए ई-टेंडर प्रक्रिया जारी कर दी गई है।
यह जानकारी विधान परिषद सदस्य डॉ. रतनपाल सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि परिवहन व्यवस्था को बेहतर बनाने और यात्रियों को सुविधाजनक माहौल उपलब्ध कराने की दिशा में सरकार गंभीर है।
विज्ञापन

इसी सोच के तहत बस स्टेशन परिसर का कायाकल्प किया जाएगा। इस कार्य को चार माह की समयावधि में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
ई-टेंडर प्रक्रिया 22 अगस्त से 9 सितंबर तक चलेगी। इसके बाद तकनीकी और वित्तीय बोली खोलने की प्रक्रिया सम्पन्न होगी। एमएलसी ने कहा कि यह काम पूरा होने से बस स्टेशन पर यात्रियों को साफ-सुथरा और आधुनिक वातावरण मिलेगा।
विज्ञापन

साथ ही परिवहन निगम की आय में भी वृद्धि होगी। प्रदेश सरकार लगातार बुनियादी ढांचे का सुदृढ़ीकरण कर रही है। जनता को इसका सीधा लाभ मिल रहा है। बस स्टेशन के उच्चीकरण से यहां का स्वरूप पूरी तरह बदल जाएगा और यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें