फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: 48 लाख रुपये से रुद्रपुर बस स्टेशन का होगा कायाकल्प

Wed, 30 Jul 2025 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। नगर में स्थित बहुप्रतिक्षित बस स्टेशन को पीपीपी माॅडल पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप से बनाए जाने में देरी को देखते हुए परिवहन निगम ने 48 लाख रुपये बस स्टेशन के उच्चीकरण के लिए स्वीकृत किए हैं। एमएलसी डॉ. रतनपाल सिंह के अनुरोध पत्र पर परिवहन निगम के प्रधान प्रबंधक डीएस शाक्य ने बस स्टेशन के कायाकल्प के लिए धन स्वीकृत होने की जानकारी दी है।
विज्ञापन

वर्षो से जर्जर हालत में पड़े बस स्टेशन का सुंदरीकरण करने को लेकर तीन साल से जनप्रतिनिधि अलग-अलग दावा कर रहे हैं। हालांकि] अब तक निर्माण शुरू नहीं हो पाया है। राज्य सड़क परिवहन निगम के प्रधान प्रबंधक ने एमएलसी को भेजे पत्र में बताया कि रुद्रपुर बस स्टेशन पीपीपी मॉडल से बनाए जाने के लिए द्वितीय चरण में प्रस्तावित है।
विज्ञापन

पीपीपी मॉडल के लिए धन आहरण के बाद विस्तार से बस स्टेशन का विकास होगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें