फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रपुर में ब्राडबैंड सेवा ठप, काम प्रभावित

Tue, 08 Dec 2015 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
 क्षेत्र में ब्राडबैंड सेवा 16 दिनों से बाधित है। सेवा बाधित होने से  चार बैंकों में कामकाज पूरी तरह से प्रभावित है। बैंकों से लेनदेन बंद होने से लग्न में लोगों को भारी दिक्कतें झेलनी पड़ रही है। बैंक मजबूरी में अपने नजदीक के दूसरे शाखा से ग्राहकों को रुपया दे रहा है।
विज्ञापन


 सेवा में गड़बड़ी सड़क निर्माण के दौरान खुदाई में  तार कटने से आई है। निर्माण के दौरान ठेकेदार ने जेसीबी से ब्राडबैंड की लाइनों को तोड़ दिया। तीन माह के अंदर रुद्रपुर में सात बार ब्रांडबैंड  सेवा ध्वस्त हो चुकी है। इससे पहले एक माह तक ब्रांडबैंड कनेक्शन काम नहीं कर रहा था।

बीएसएनएल विभाग के एसडीओ ने लोक निर्माण विभाग को पत्र लिख कर सड़क निर्माण के दौरान तार टूटने की शिकायत की है। विभाग अब टेंडर कराकर फिर लाइन बिछाने की प्रक्रिया में जुटा है।  क्षेत्र में देवरिया से करहकोल तक करीब 45 किलोमीटर सड़क चौड़ीकरण  और सुदृढ़ीकरण का कार्य दो साल से चल रहा है। सड़क के चौड़ी करण को दोनों  तरफ दायरा बढ़ाने के लिए छह फिट खुदाई की जा रही है।
विज्ञापन


इस दौरान खुदाई में  अंदर ग्राउंड बीएसएनएल लैंड लाईन और ब्रांड बैंड के तार कई जगह कट गए है। नगर के इमामबाड़ा से लेकर खजुहा चौराहे तक बीएसएनएल के तार खुदाई के बाद से ही गायब चल रहे है। आरोप है कि ठेकेदार ने तार निकला कर सड़क पर फेंकवा दिया। जिसके बाद वह गायब हो गया। इंटरनेट बंद होने से सेंट्रल बैंक, बैंक बड़ौदा, आईसीआईसीआई और उप डाकघर में कामकाज प्रभावित है।

 सेंट्रल बैंक रामलक्षन की शाखा से ग्राहकों को एक सप्ताह से भुगतान कर रहा है।  ब्राडबैंड सेवा ठप हो जाने से एकौना क्षेत्र में डाक विभाग से पेंशन पाने  वाले पेंशन धारकों की धनराशि उनके खाते में नहीं पहुंच पाई है। इस बाबत एसडीओ संतोष यादव ने  कहा कि लोक निर्माण विभाग को पत्र लिखा गया है। फिलहाल विभाग संचार व्यवस्था शुरू करने की प्रक्रिया शुरू कर दिया है। बैंकों में शीघ्र ही कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें