फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: डीजे बजाने पर बवाल, 21 पर रिपोर्ट दर्ज

Sat, 07 Mar 2026 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के लखना गांव में होली पर डीजे बजाने के दौरान दो गुटों में हुए बवाल में पुलिस ने शुक्रवार को दोनों तरफ से 21 नामजद और अन्य अज्ञात के खिलाफ बलवा सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

पुलिस की इस कार्रवाई से गांव में दहशत का माहौल है। बताते चलें कि बवाल के बाद बृहस्पतिवार को दोनों गुटों से एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते हुए तहरीर दी थी। पुलिस ने जांच के बाद यह कार्रवाई की है। खुखुंदू क्षेत्र के लखना गांव में होली के दिन गांव का एक पक्ष डीजे बजाकर होली मना रहा था। आरोप है कि डीजे पर बज रहे गानों पर कुछ बच्चे डांस करते अबीर-गुलाल लगाकर थिरक रहे थे। घूमते-घूमते गांव वाले डीजे लेकर दूसरे मोहल्ले की तरफ जा पहुंचे। जहां पहले से ही डीजे बज रहा था।
पुलिस के मुताबिक इसी बीच गांव के दो गुटों के बीच डीजे बजाने को लेकर आपस में तनातनी होने लगी। माहौल बिगड़ने लगा और जमकर बवाल भी हो गया। मारपीट के दौरान दोनों गुटों से सात-आठ लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंच बवाल शांत कराया गया। उधर, पुलिस ने लखना गांव निवासी दीपू सिंह पुत्र राजेश सिंह की तहरीर पर शुक्रवार को संतोष यादव, रवि यादव, उदयराज यादव, अनिल यादव समेत आठ नामजद अन्य अज्ञात और लालपरी देवी पत्नी दयाराम यादव की तहरीर पर अमित सिंह, गौरव सिंह, सत्यप्रकाश सिंह समेत 13 नामजद तथा अन्य अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में इंस्पेक्टर राहुल सिंह ने बताया कि होली के दिन डीजे बजाने को लेकर दोनों पक्षों में विवद गया था। जांच कर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें