फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: खाते में वापस कराए ठगी के 50 हजार रुपये

Mon, 21 Sep 2026 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरी बाजार। साइबर अपराध के एक मामले में साइबर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ठगी के शिकार पीड़ित के 50 हजार रुपये वापस कराए गए। श्रीनिवास पुत्र रामचन्द्र निवासी सझवां बैतालपुर के साथ नौ सितंबर को साइबर ठगी के माध्यम से 51,255 रुपये धनराशि की धोखाधड़ी की गई। पीड़ित द्वारा इस आशय की शिकायत गौरीबाजार थाने में एनसीआरपी पोर्टल के माध्यम से दर्ज कराई गई। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए थाना गौरीबाजार की साइबर टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

साइबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक संध्या यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ठगी की धनराशि को समय रहते होल्ड कराया तथा आवश्यक कार्रवाई करते हुए 50 हजार रुपये की धनराशि खाते में वापस कराए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें